
नई दिल्ली : OPPO F21 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जाने वाला है लेकिन लॉन्च होने से पहले ही इस स्मार्टफोन ने भारतीय ग्राहकों के बीच में हड़कंप मचाना शुरू कर दिया है।
ग्लोबल टेक ब्रांड OPPO अपने F21 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है, लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन ने भारत में तहलका मचा दिया है।
F21 Pro स्मार्टफोन में आपको Sony IMX709 RGBW सेल्फी सेंसर ऑफर किया जाएगा जो आम सेंसर के मुकाबले प्रकाश के प्रति 60% अधिक संवेदनशील है और जो IMX615 RGB सेंसर की तुलना में शोर को 35% तक कम करता है। यह सेंसर यूजर्स को क्रिस्प, क्लियर और एक सामान फोटोग्राफ लेने में मदददगार साबित होता है।
ओप्पो के क्वाड्रा बिनिंग एल्गोरिथम के साथ, प्रत्येक आर, जी, और बी पिक्सेल में दो डब्ल्यू पिक्सेल जोड़े जाते हैं ताकि सेंसर लाल, हरे, नीले और सफेद संकेतों का पता लगा सके।
यह रंग जानकारी को कम किए बिना लाइट कंज्यूमिंग बढ़ा देता है, क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म कम्पैटिबिलिटी और इमेज प्रोसेसिंग एफिशियंसी में सुधार करता है। OPPO की इमेजिंग R&D टीम ने किसी भी अन्य फ्लैगशिप फ्रंट कैमरा इमेज सेंसर की तुलना में कम बिजली की खपत करने के लिए 22nm प्रक्रिया का उपयोग करके IMX709 को डिज़ाइन किया है।
परफॉर्मेंस | Qualcomm Snapdragon 730G |
डिस्प्ले | 6.4 inches (16.2 cm) |
स्टोरेज | 128 GB |
कैमरा | 48 MP + 8 MP + 2 MP + 2 MP |
बैटरी | 4025 mAh |
भारत में कीमत | 29390 |
रैम | 8 GB, 8 GB |